Bollywood News


इस तरह घर बैठे - बैठे घूमने का लुत्फ़ उठा रहे है रणवीर सिंह

इस तरह घर बैठे - बैठे घूमने का लुत्फ़ उठा रहे है रणवीर सिंह
अपने दिलचस्प व्यक्तित्व और कमाल के अभिनय से सैकड़ों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को कौन नहीं जानता| पर जबसे देशभर में लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, तभी से घर पर रहकर वह ऊबने लगे हैं और इसी कारण वह लगातार अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर अपना मन बहला रहे हैं|

बीते बुधवार रणवीर ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी, जिसमे वह समुन्दर के किनारे सेल्फी लेते दिख रहे हैं| इस फोटो में उन्होंने सफ़ेद रंग की टी-शर्ट, टोपी और चश्मा पहना है और उनके इस लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| रणवीर इस पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं, "मुझे अपना सोफ़ा बहुत पसंद है, पर एक 'टेक मी बैक आई मिस बीइंग आउटडोर्स' सेल्फी तो बनता है|" देखिये रणवीर को इस पोस्ट में -



रणवीर के फैन्स में उन्की अगली फिल्म "83" को लेकर काफी उत्सुकता दिख रही है क्योंकि यह फिल्म हम सबके चहेते क्रिकेटर कपिल देव की कहानी पर आधारित एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है| बता दें की इस फिल्म की रिलीज़ डेट 10 अप्रैल 2020 थी पर कोरोना महामारी के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया था| सिनेमाघर फिर से खुलने के बाद फिल्म की नयी रिलीज़ डेट का ऐलान किया जाएगा|

End of content

No more pages to load