Bollywood News


हैंडसम हंक शहीद कपूर के इस नए लुक की फैंस हुई दीवानी

हैंडसम हंक शहीद कपूर के इस नए लुक की फैंस हुई दीवानी
बॉलीवुड अभिनेता शहीद कपूर अभिनीत फिल्म 'कबीर सिंह' साल 2019 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी, इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किये थे| हाल ही में शहीद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है, जिसको देखकर महिला फैन्स अभिनेता के कातिलाना लुक की काफी तारीफ कर रही हैं| यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है|

शहीद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,'' इस डिजिटल दुनिया में tommyhilfigerwatches के साथ अपने फैशन लुक को बढाएं, यह अब आपके निकटतम विक्रेताओं पर 20% की छूट पर उपलब्ध है''| तस्वीर में अभिनेता के डेसिंग लुक की लोगों द्वारा काफी तारीफ की जा रही है| देखिये तस्वीर -



सिल्वर स्क्रीन की बात करें तो शहीद कपूर फिल्म 'कबीर सिंह' में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने के बाद, आने वाले समय में गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जर्सी' में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाते हुए दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएगें| इसकी रिलीज डेट के बारे में अभी कोई घोषणा नही की गई हैं, परन्तु लॉकडाउन के खत्म होने के तुरंत बाद इसको रिलीज किया जा सकता है, शहीद के फैन्स इसका बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load