Bollywood News


एक बार फिर प्रकृति के इन वासियों के समर्थन में उतरे रणदीप हुड्डा

एक बार फिर प्रकृति के इन वासियों के समर्थन में उतरे रणदीप हुड्डा
आज कल सोशल मीडिया दिन-प्रतिदिन की खबरों के बारे में लोगों को बहुत जल्दी अपडेट कर देता है। हाल ही में अभिनेता रणदीप हुडा ने कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बीच घर में रहते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ प्रकृति वासी जीव जन्तुओं के लिए एक प्यार भरा संदेश शेयर किया है| उनके द्वारा शियर किये गए वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है|

रणदीप हुडा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में लोगों से अपील करते हुए कहा कि, "जिस तरह हमे खुले में घूमने का अधिकार है, उसी तरह प्रकृति के जिव जन्तुओं को भी अपने हिसाब से बाहर घूमने - फिरने का अधिकार होना चाहिये| आइये आज शपथ लेते हैं, हर मुश्किल घड़ी में इनका साथ देंगें| अभिनेता के द्वारा शेयर किये गए संदेश पर लोग अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं, और उनके प्यारे से संदेश की काफी तारीफ कर रहे हैं| देखिये -



सिल्वर स्क्रीन की बात करें तो रणदीप, प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ लोगों को अपने अभिनय का दीवाना बनाते नजर आने वाले हैं, यह तीसरा मौका होगा जब अभिनेता बॉलीवुड के सुल्तान के साथ नजर आएगें। रणदीप के फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load