Bollywood News


लूटकेस के नए मज़ेदार पोस्टर्स जारी, दिखी कुनाल और उनके प्यार की केमिस्ट्री!

कुनाल केमू ने बीते साल 'कलंक' जैसी फिल्म में अपने बहिने से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी और इस साल भी मोहित सूरी की मलंग में उनका प्रदर्शन बहुत पसंद किया गया| सीरियस किरदारों के बाद अब कुनाल अपने फैन्स को हंसाने के लिए तैयार हैं अपनी आगामी फिल्म लूटकेस से| कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर्स और ट्रेलर जारी किये गए थे जिन्हें फैन्स की अछि प्रतिक्रिया मिली और अब फिल्म के नए पोस्टर्स जारी किये हैं|

इन पोस्टर्स में फिल्म के सभी कलाकार इस फिल्म के मुख्य पात्र यानी की पैसों से भरे 'लूटकेस' के साथ बड़े ही मज़ेदार अवतारों में नज़र आ रहे हैं| इन पोस्टर्स में सबसे ज़्यादा दिलचस्प है कुनाल केमू के किरदार का पोस्टर जिसमे वे अपने प्यार याने की उस सूटकेस के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं जिसमें पैसे हैं और इन्हें देख कर आपसे भी ये फिल्म देखने के लिए इंतज़ार करना मुश्किल हो जाएगा| देखिये पोस्टर्स -



बता दें की राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म लूटकेस में कुनाल केमू के साथ रसिका दुग्गल, गजराज राव, विजय राज़, रणवीर शोरे, आर्यन प्रजापति, शशि रंजन, और सुमित निझावन भी नज़र आएँगे| फिल्म के निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और ये 31 जुलाई को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है|

End of content

No more pages to load