Bollywood News


तमन्ना भाटिया के इस काम ने कई फैन्स का जीता दिल

तमन्ना भाटिया के इस काम ने कई फैन्स का जीता दिल
किसी ने सही ही कहा है के 'जानवरों से प्यार करनेवाले का दिल हमेशा साफ़ होता है', और ऐसा ही कुछ करते दिखीं हैं बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया| जहाँ इस समय देशभर में कोरोना महामारी के चलते लोग आपस में मिलने और हाथ मिलाने से बचने की कोशिश में लगे हैं, वहीँ तमन्ना अपने घर के आस-पास के इलाकों के भटकते हुए कुत्तों को खाना खिला रही हैं|

दरअसल तमन्ना भाटिया ने अपने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे साझा कीं हैं जिसमे वह अपने गली के कुत्तों को खाना खिलाते नज़र आ रही हैं और साथ में कैप्शन में वह लिखतीं हैं, "There's no love like puppy love." बता दें की अभिनेत्री के इस पोस्ट को फैन्स का बहुत प्यार मिल रहा है| डालिए नज़र पोस्ट पर -



अब तमन्नाह की आगामी फिल्म "बोले चूड़ियाँ" का फैन्स को बेसब्री से इंतेज़ार है, इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी उनके साथ मुख्य अभिनय करते नज़र आने वाले हैं| बता दें की इस फिल्म के निर्देशक शमस नवाब सिद्दीकी हैं, जिनका कहना है कि कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज़ आगे बाधा दी गई है और इसे हालत सामान्य होते ही बड़े परदे पर रिलीज़ कर दिया जाएगा|

End of content

No more pages to load