Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाया खुद का मज़ाक, शेयर किया वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाया खुद का मज़ाक, शेयर किया वीडियो
छोटे से शहर से निकल कर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनानेवाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के करोड़ों फैन्स हैं| प्रियंका ने कभी अपनी क्षितिज को कभी किसी दायरे में नहीं रखा और इसी की बदौलत वह आज एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मशहूर गायिका, मॉडल और फिल्म निर्देशक भी हैं|

हाल ही में प्रियंका को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिताए 20 साल पुरे हो चुके हैं और वह इन 20 सालों में बिताए कुछ हसीं लम्हों को अपने फैन्स के साथ याद करना चाहती हैं| उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो साझा करते हुए उस समय को याद किया है जिस समय उन्हूने फेमिना मिस इंडिया 2000 का ख़िताब जीता था| डालिए प्रियंका के पोस्ट पर नज़र -



प्रियंका अब रॉबर्ट रोड्रिग्स की आगामी एक अमेरिकन सुपरहीरो फिल्म "वी कैन बी बी हीरोज़" में नज़र आने वाली हैं, जो की फिल्म "द एडवेंचर ऑफ़ शार्कबोय एंड लावागर्ल" का सिक्वल होगा| फ़िलहाल फिल्म के रिलीज़ डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है पर जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी|

End of content

No more pages to load