Bollywood News


बिग बी ने कविता के ज़रिये फैन्स को दी ये सीख, मिल रहा है खूब प्यार

बिग बी ने कविता के ज़रिये फैन्स को दी ये सीख, मिल रहा है खूब प्यार
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को कोविड 19 पॉजिटिव पाते ही उन्हें नानावटी अस्पताल भर्ती कर दिया गया| जहाँ यह खबर देशभर में आग की तरह फैली, वहाँ लोगों का मन विचलित होने लगा और सब एक-एक करके नानावटी अस्पताल के बहार अपने चाहिते स्टार की एक झलक पाने के लिए पहुचने लगे| इसी कारण बच्चन साहब को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पड़ रहा है|

अमिताभ जी लगातार अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ सन्देश दिए जा रहे हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख कर लगता है के इसे 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर ली गयी है| इसके साथ उन्होंने एक बड़ी सीख देने वाली कविता लिखी है, "अहंकार में तीनो गए धन, वैभव और वंश| ना मानो तो देख लो रावन, कौरव, कंस|" डालिए नज़र पोस्ट पर -



एक तरफ फैन्स बिग बी और उनके परिवार के जल्द से जल्द ठीक होने का इंतज़ार कर रहे है और दूसरी तरफ फैन्स में बच्चन जी की अगली फिल्म "झुण्ड" के लिए काफी उत्सुकता दिख रही है| यह एक समाज सेवक 'विजय बरसे' की ज़िन्दगी पर आधारित एक स्पोर्ट्स - ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशक नागराज मंजुले है| बता दें के इस फिल्म को 8 मई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था पर कोरोनाकाल के चलते फ़िलहाल रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है|

End of content

No more pages to load