Bollywood News


विद्या बालन ने की लड़कियों पर ये टिपण्णी, फैन्स ने दिया ये जवाब

विद्या बालन ने की लड़कियों पर ये टिपण्णी, फैन्स ने दिया ये जवाब
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को फ़िल्मी जगत में महिलाओं के चित्रण में एक परिवर्तन के नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है| उन्की हर फिल्म में उनका एक नया रूप और अंदाज़ देख कर फैन्स हर बार हैरान हो जाते हैं और उनके काम को खूब सराहते हैं| फ़िलहाल विद्या अपनी आगामी फिल्म "शकुंतला देवी" को ले कर चर्चा में हैं और वह इस फिल्म से जुडी कुछ अनकही बातें अपने फैन्स के साथ लगातार शेयर किये जा रहीं हैं|

विद्या ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है जिसमे वह लड़कियों के बारे में गणित की भाषा में कुछ बता रहीं है| वह अपने फैन्स को ये सन्देश देना चाहतीं हैं के "Girls in choti is directly proportional to being trendy, drama is infinity और being amazing is greater than everythind else". देखिये विद्या के इस पोस्ट को -



फिल्म "शकुंतला देवी" के लिए विद्या के साथ-साथ उनके फैन्स में भी काफी उत्सुकता नज़र आ रही है| यह भारत की महान गणितज्ञ और 'ह्युमन कंप्यूटर' के नाम से जानी जाने वाली स्वर्गीय शकुंतला देवी जी के ज़िन्दगी पर आधारित फिल्म है, इस फिल्म के निर्देशक अनु मेनन हैं| फिल्म को 31 जुलाई 2020 के दिन अमेज़ोन प्राइम पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load