Bollywood News


अब कोई अत्याचार नहीं सहने वाली हैं तापसी, शेयर किया वीडियो

अब कोई अत्याचार नहीं सहने वाली हैं तापसी, शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नु ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाई है| आजकल तापसी पर अन्य अभिनेत्रियों द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है, जिसका वह बहुत सही तरीके से जवाब भी दे रहीं हैं और अपने इस बेबाक अंदाज़ के लिए फैन्स में खूब चर्चित रहने लगीं हैं|

तापसी ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके उन पर निशाना साधने वालों को एक करारा जवाब दिया है, उनके इस वीडियो से समझ आ रहा है के वह पलटवार करने में बिलकुल भी हिचकिचाने वालीं नहीं हैं| पोस्ट के साथ वह लिखतीं हैं, "अपने लिए खड़े रहो और सच्चाई का साथ दो, तो खुशियाँ आपके ही हक़ में होंगी|" डालिए तापसी के पोस्ट पर एक नज़र -



बता दें कि फैन्स में तापसी की अगली फिल्म "रश्मि रॉकेट" को लेकर काफी उत्सुकता दिख रही है, इस फिल्म के निर्देशक अकर्ष खुराना है| फ़िलहाल इसकी रिलीज़ डेट जारी नहीं की गई है पर कयास है के इसे कोरोना से हालात सामान्य होते ही बड़े परदे पर देखा जाएगा|

End of content

No more pages to load