Bollywood News


लॉकडाउन के दौरान घर रहकर ये काम कर रहे हैं अनुपम खेर!

लॉकडाउन के दौरान घर रहकर ये काम कर रहे हैं अनुपम खेर!
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में योगाभ्यास करते हुए एक मनोरंजक पोस्ट अपने फैन्स के साथ साझा की है। कुछ समय पहले अभिनेता के भाई और उनकी माँ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद से ही वह काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है|

अनुपम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,'' मेरी घरेलू मदद # मदन ने लगभग एक से अधिक लोगों को बसाने से पहले 30 से अधिक फ़ोकस पिक्स निकाल लिए, अराजकता के बीच शांत रहना एक महाशक्ति है''| अभिनेता द्वारा शेयर किये गए इस संदेश को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है| देखिये -



कुछ समय पहले अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी माँ के आइसोलेशन वार्ड की एक बिंदास वीडियो शेयर की थी, जिसको देखकर फैन्स उनके लिए भगवान से प्रार्थना करते नजर आए थे| अभिनेता आखिरी बार एंथनी मार्स निर्देशित फिल्म 'होटल मुंबई' में नजर आए थे, इसमें उनके अभिनय को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load