Bollywood News


दिशा पटानी की इस नई तस्वीर ने लोगों को बनाया दीवाना

दिशा पटानी की इस नई तस्वीर ने लोगों को बनाया दीवाना
बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा दिशा पटानी ने अपने प्रशंसकों के लिए वीकेंड पर एक खास तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका खूबसूरत हुस्न लोगों के दिलों की धडकन को बढ़ाने का काम कर रहा है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक कातिलाना तस्वीर शेयर की है, इसमें उनकी कैट आई उनकी सुन्दरता को और ज्यादा बढ़ा रही है| इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में दिशा एक फूलों वाली नाइटी पहने हुए नजर आ रही हैं, जो उनकी सुंदरता में चार-चाँद लगा रही है। उन्होंने अपने लंबे लहराते बालों को कंधों पर गिरा रखा है, उनका यह लुक लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है| देखिये -

View this post on Instagram

🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on



दिशा पाटनी आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके अभिनय और ग्लैमरस अवतार की लोगों ने काफी सराहना की थी| आने वाले समय में वह मोहोत सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन 2' में आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्रहाम और तारा सुतारिया के साथ लोगों का मनोरंजन करती नजर आने वाली हैं| दिशा के फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load