Bollywood News


महिला ने किया मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, समर्थन में आए सोनू सूद व रितेश देशमुख

महिला ने किया मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, समर्थन में आए सोनू सूद व रितेश देशमुख
सोशल मीडिया पर आज-कल एक मार्शल आर्ट कर रही बूढ़ी महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, बॉलीवुड की मशहूर हस्तियाँ सोनू सूद और रितेश देशमुख भी इसको देखकर काफी दंग रह गए। सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, लोगों से इस महिला के बारे में जानकारी मांगी है ताकि वह इनकी अच्छी तरह से मदद कर सकें|

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला बांस की डंडियों के साथ स्टंट करती नजर आ रही हैं। यह महिला अपने परिवार का पेट पालने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करती है| हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने अपनी पोस्ट के द्वारा लोगों से इसके बारे में मुख्य जानकारी मांगी है ताकि वह इनके टैलेंट को आगे बढ़ा सकें| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,'' क्या मुझे इनकी जानकारी मिल सकता है। मैं इनके साथ एक छोटा सा प्रशिक्षण स्कूल खोलना चाहता हूँ, जहाँ वह हमारे देश की महिलाओं को कुछ आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दे सकेगीं| देखिये ट्विट -



सोनू सूद आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ' सिम्बा ' में रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ लोगों को एंटरटेन करते नजर आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| इसमें उनके विलेन किरदार को दर्शकों का खूब प्यार प्राप्त हुआ था, अभिनेता के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load