दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई शाम को डिज्नी प्लस होटस्टार पर रिलीज कर दी गई है| इसको देखने के बाद लोग सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं, फिल्म क्रिटिक्स दिल बेचारा को अच्छी रेटिंग दे रहे हैं. वहीं, फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही दुनिया की सबसे बड़ी रेटिंग वेबसाईट आईएमडीबी पर भी फिल्म 'दिल बेचारा' की खूब सराहना हो रही है जहाँ फिल्म की रेटिंग 9.8 है|
फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है, यह हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' का हिंदी रिमेक है| इसके द्वारा संजना सांघी ने अपना डेब्यू किया है और वह फिल्म में सुशांत सिंह के अपॉजिट लीड रोल में नजर है| इसमें इन दोनों के अलावा साहित वेद, स्वास्तिका मुखर्जी, मिलिंद गुनाजी और सैफ अली खान जैसे कलाकार भी लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं|
फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है, इसमें सुशांत सिंह जब जब स्क्रीन पर आते हैं तो एक पल वो आपको हंसाते हैं और अगले ही पल आपकी आंखें नम कर जाते हैं| संजना सांघी के साथ सुशांत की रोमांटिक कैमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है, इसमें मैनी के किरदार को निभा रहे सुशांत को आखिरी बार पर्दे पर देखना बेहद भावुक कर देने वाला है| उनका किरदार काफी हद तक असल जिंदगी के सुशांत से मिलता जुलता लगता है, खुश मिसाज और अपनी ही दुनिया में व्यस्त रहने वाला|
सुशांत सिंह राजपूत फिल्म के एक सीन में अपने फेवरेट स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डीडीएलजे' के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं, यह फिल्म काफी लंबे वक्त से रुकी हुई थी| फिल्म को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते इसे रोक दिया गया, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद इसे डिजिटल रिलीज करना पड़ा है|
आईएमडीबी पर छाई सुशांत की 'दिल बेचारा', बनी अब तक की हाईएस्ट रेटेड फिल्म!
Sunday, July 26, 2020 12:51 IST


