Bollywood News


साइबर बुल्लिंग के खिलाफ़ बोल पड़ीं अभिनेत्री, कहा 'अब बस और नहीं!'

साइबर बुल्लिंग के खिलाफ़ बोल पड़ीं अभिनेत्री, कहा 'अब बस और नहीं!'
स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैन्स ने सभी स्टार किड्स पर निशाना साधना शुरू कर दिया और इसके चपेटे में जब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आई तो उनसे यह नेगेटिविटी बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने तभी अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया| अब सोनाक्षी सोशल मिडिया पर साइबर बुल्लिंग के खिलाफ़ आवाज़ उठाती नज़र आ रहीं हैं|

दरअसल सोनाक्षी अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो डाल कर इन्टरनेट द्वारा हो रही मानसिक प्रताड़ना के खिलाफ़ लोगों को जागरूक कर रहीं हैं| इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "It's time to stop the pandemic that's plaughing our online world- Cyber Bullying and Harrasment." देखिये सोनाक्षी के इस पोस्ट को -



अब बात करते हैं सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म के बारे में, सोनाक्षी अब अभिषेक दुधरिया द्वारा निर्देशित फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया" में नज़र आने वालीं हैं और इस फ़िल्म में उनके साथ अजय देवगन, एमी विर्क और राणा दुग्गाबती भी अभिनय करते दिखेंगे| फ़िलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, बस इतना बताया जा रहा है की इसे बड़े परदे पर नहीं बल्कि डिज़नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load