Bollywood News


सलमान खान ने इस शख्स के साथ साझा की प्यारी सी तस्वीर

सलमान खान ने इस शख्स के साथ साझा की प्यारी सी तस्वीर
मार्च में कोरोना की वजह से पहला लॉकडाउन घोषित होने के बाद से सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस से सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते नजर आते हैं। अभिनेता अक्सर खुद की और अपने प्रियजनों की तस्वीरें और वीडियो को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं है| हाल ही में सलमान ने अपने भतीजे आहिल और निरवान खान के साथ अपनी भतीजी अयात की एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है| उनकी इस तस्वीर को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सलमान पीले रंग की टी-शर्ट पहने, अहिल और आयत को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। अभिनेता के छंटे हुए बाल और दाढ़ी उनके नए लुक को और खूबसूरत बना रही है। उन्होंने इस क्यूट सी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,''भाई-बहन ... ''| देखिये तस्वीर -

View this post on Instagram

Siblings ... @Nirvankhan15

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on



अगर सलमान खान के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह, आखरी बार बड़े पर्दे पर प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दबंग 3' में दर्शकों को एंटरटेन करते नज़र आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही कर पाई थी| आने वाले समय में वह, 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई', और 'कभी ईद कभी दिवाली' जैसी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाते नजर आएगें। भाईजान के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load