Bollywood News


कोविड से जंग लड़ रहे अमिताभ ने एक बार फिर शेयर की अपने मन की बात

कोविड से जंग लड़ रहे अमिताभ ने एक बार फिर शेयर की अपने मन की बात
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में कोविड-19 से जंग लड़ रहे हैं| अभिनेता वहीं पर रहते हुए अपनी मज़ेदार और भावुक पोस्ट के द्वारा लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते रहते हैं| हाल ही में बिग बी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये लोगों के साथ अपने मन की भावनाओं को साझा किया है, उनकी इस भावुक पोस्ट को देखकर हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहा है|

बिग बी ही नहीं बल्कि अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को भी कुछ समय पहले कोरोना प्सितिवे पाए जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा कि, ''जीवन में चुनौतियाँ तो निश्चित हैं; लेकिन हार जाना वैकल्पित, रुचिपूर्ण, संदिग्ध - जिसके संबंध में किसी प्रकार का अनिश्चय हो''। इस समय हर कोई भगवान से उनके परिवार के बहुत जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थनाएँ कर रहा है| देखिये अभिनेता की भावुक पोस्ट -



अमिताभ बच्चन कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे, यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेज़न प्राइम पर रिलीज की गई थी। आने वाले समय में वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाले हैं। बिग बी के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load