Bollywood News


प्रभास की फिल्म 'साहो' ने बनाया जापान में नया रिकॉर्ड

कोरोना महामारी के चलते सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया, इसके फलस्वरूप कुछ देशों में इस परेशानी पर काबू पा भी लिया गया है| जापान में अब कोविड 19 के बहुत कम केस बचे हैं, इसीके चलते वहाँ के प्रशाशन ने अब सिनेमा घरों को खोले जाने की अनुमति दे दी है|

सिनेमा घरों के खुलते ही जापान में फिल्म "साहो" को जापानी भाषा में बड़े परदे पर रिलीज़ किया गया था जिसे वहां के लोगों का खूब प्यार मिला| यह जानकर आपको आश्चर्य होगा के फिल्म "साहो" जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्मों में से एक है, यहाँ तक की "साहो" ने तो आमिर खान की "दंगल" फिल्म का भी रिकॉर्ड तक तोड़ दिया है|

जापान में, फिल्म "बाहुबली" के बाद अभिनेता प्रभास की एक अलग ही पहचान बन गई थी जिसको फिल्म "साहो" ने बरक़रार रखा है| अब बात करते हैं प्रभास की आने वाली फिल्मों की तो वह पूजा हेगड़े के साथ नाग आश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म "राधे-श्याम" में नज़र आने वाले हैं| फ़िलहाल इस फिल्म के रिलीज़ डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है पर जल्दी ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी|

End of content

No more pages to load