Bollywood News


वरुण धवन और उनकी भतीजी की इस तस्वीर पर आया फैन्स का दिल

वरुण धवन और उनकी भतीजी की इस तस्वीर पर आया फैन्स का दिल
लॉकडाउन के कारण वरुण धवन अपने परिवार के साथ घर पर सेल्फ-क्वारंटाइन हो कर रह रहे हैं, वह अक्सर अपनी दिनचर्या की झलक सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा करते हुए दिखाई देते हैं। वरुण ने हाल ही में अपनी छोटी भतीजी नायरा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, इसमें दोनों की क्यूटनेस की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं|

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में वरुण एनिमल प्रिंट वाली सेंडो पहने, हमेशा की तरह काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं| अभिनेता एक टोकरी में अपनी नन्ही परी नायरा को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस मजेदार तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है| देखिये -

View this post on Instagram

Sunday 🦘workout

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on



बड़े पर्दे की बात करें तो वरुण आने वाले समय में, उनके पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर1' में सारा अली खान के साथ मुख्य भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, परन्तु कोरोनोवायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते अब इसकी रिलीज डेट को अनिश्चित काल तक रोक दिया गया है| अभिनेता के फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load