Bollywood News


इस वजह से है लडकियाँ, ऋतिक रॉशन के हर लुक की दीवानी

फिल्‍मी करियर में 6 बार फिल्‍मफेयर अवार्ड्स से भी सम्‍मानित किये जा चुके बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रॉशन के आर्कषक लुक सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं| बड़े पर्दे पर अभिनय के अलावा अपने डांस मूव्‍स से भी अभिनेता लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं, आज बॉलीवुड में उनकी पहचान एक अच्‍छे डांसर के भी रूप में होती है। ऋतिक रॉशन की गिनती दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में होती हैं और यही वजह है कि अभिनेता लडकियों के बीच काफी मशहूर हैं| वर्तमान समय में हर लडकी उनको अपने सपनों का राजकुमार मानती है|

ऋतिक के फिल्‍मी करियर की शुरूआत मुख्‍य अभिनेता के तौर पर फिल्‍म 'कहो ना प्‍यार है' से हुई थी, जो उस समय की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्‍म का निर्देशन उनके पिता राकेश रॉशन ने किया था। इसके बाद तो उनका गोल्डन पीरियड शुरू हो गया था और उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्म दी| ऋतिक लड़कियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, एक बार तो वैलेंटाइन डे के मौके पर अभिनेता को 30 हजार शादी के प्रस्ताव मिले थे। यही कारण है कि अभिनेता के डेसिंग लुक की हर लड़की दीवानी है|

अगर आपको याद हो रितिक की वैक्‍स की मूर्ति लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्‍थापित है। फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो ऋतिक आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रोफ के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आए थे| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी| उनके फैन्स अभिनेता के आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load