Bollywood News


ऐश्वर्या और आराध्या की कोविड-19 रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

कोविड-19 से ठीक होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 12 जुलाई को, अमिताभ और अभिषेक बच्चन का टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया था जिसके बाद दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। ऐश्वर्या और आराध्या का भी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था, लेकिन शुरुआत में उनको घर ही रखा गया, लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में अभिषेक ने ट्विटर के जरिये लोगों के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा है कि ऐश्वर्या और आराध्या को स्वस्थ होने के कारण अस्पताल से छुट्टी मिल गई है|

अभिषेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों के साथ अपनी पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,' 'आपकी निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमेशा के लिए प्रेरित। ऐश्वर्या और आराध्या ने शुक्र है कि कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर रहेगें, मैं और मेरे पिता जी इस समय मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में हैं''। उनकी इस पोस्ट पर अभिनेता के फैन्स अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनके लिए भी भगवान से प्रार्थनाएँ कर रहे हैं| देखिये पोस्ट -



अमिताभ बच्चन अस्पताल में कोविड वार्ड से रोज़ाना अपनी अपडेट लोगों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और उनके साथ जुड़े रहते हैं। बच्चन परिवार के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद उनके बंगले 'जलसा' को बीएमसी द्वारा सेनेटाइज कर दिया गया है|

End of content

No more pages to load