Bollywood News


बॉलीवुड जगत से एक और बुरी खबर, नहीं रहे एक्शन डायरेक्टर

बॉलीवुड जगत से एक और बुरी खबर, नहीं रहे एक्शन डायरेक्टर
साल 2020 आम आदमी के लिए ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी काफी बुरा साबित हो रहा है, इस साल की शुरुआत को 7 महीने पुरे हो चुके हैं और फ़िल्मी जगत से एक-एक कर कई सेलिब्रिटीज़ ने हमे अलविदा कह दिया| अब बॉलीवुड से एक और बुरी खबर आ रही है कि मशहूर एक्शन डायरेक्टर परवेज़ खान ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है|

दरअसल रविवार की रात परवेज़ जी ने छाती में दर्द की शिकायत की थी, उनसके बाद अगली सुबह उन्होंने अपनी ऑंखें ही नहीं खोलीं| इस खबर से देशभर में एक बार फिर से दुःख के बादल छा गए हैं| परवेज़ जी के सहायक ने बताया, "परवेज़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ कई सालों से जुड़े थे, उन्होंने कई एक्शन फिल्में डायरेक्ट की थीं|

फिल्म मेकर हंसल मेहता इस बात पर शोक जताते हुए कहते हैं, "अभी ज्ञात हुआ के परवेज़ हमारे बीच नहीं रहे| हमने साथ में फिल्म "शहीद" में काम किया था जिसमे परवेज़ ने दंगो वाले सीन को सिर्फ एक टेक में पूरा किया था| वह बहुत कुशल, तेज और आचे इन्सान थे| भगवान आपकी आत्मा को शांति दें| आपकी आवाज़ अभी तक मेरे कानो में गूँज रही है|" देखिये उनके ट्वीट को -



बता दें कि स्वर्गीय परवेज़ खान ने बतौर सहायक डायरेक्टर, फिल्म "खिलाडी(1992)" से अपनी फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत की थी| उसके बाद उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म "अब तक छप्पन" से स्वतंत्र रूप से काम करना शुरू कर दिया और फिर उन्होंने "जॉनी गद्दार" और "एजेंट विनोद" जैसे फिल्मों को निर्देशित किया था|

End of content

No more pages to load