Bollywood News


शूटिंग के दिनों को याद कर रहे हैं राजकुमार राव, साझा की थ्रोबैक फोटो

शूटिंग के दिनों  को याद कर रहे हैं राजकुमार राव, साझा की थ्रोबैक फोटो
फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, लॉकडाउन के समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं| वह कभी अपने सिंपल लुक की तस्वीरें शेयर करते हैं तो कभी अपने बचपन की| उनके हर अंदाज़ को फैन्स का प्यार मिलता है|

इस बार राजकुमार राव ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमे वह एल्ले-इंडिया के लिए फोटो-शूट करते नज़र आ रहे हैं| यूँ तो हमने सभी एक्टर्स को हमेशा से अतरंगी और महंगे कपड़ो में देखा है, पर इस तस्वीर में राजकुमार ने एक सादा सा लिबास पहना है| राजकुमार के इस सादगी भरे अंदाज़ को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Throwback from @elleindia shoot. 📸@tarun_khiwal

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) on



बताते चलें कि अभिनेता राजकुमार राव अब अनुराग बासु द्वारा निर्देशित एक डार्क-कॉमेडी फिल्म "लूडो" में नज़र आएंगे| फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख़, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश, पर्ल माने, और आशा नेगी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे| फ़िलहाल फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसे जल्द ही डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load