Bollywood News


अनन्या पांडे की ये खूबसूरत तस्वीर कर रही है फैन्स को आकर्षित

अनन्या पांडे की ये खूबसूरत तस्वीर कर रही है फैन्स को आकर्षित
अनन्या पांडे लॉकडाउन के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। वह अपने फोटोशूट, सेल्फी और निजी जिंदगी की हर बाते अपने फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की है, जिसको सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| इस तस्वीर में अभिनेत्री के चेहरे की सुंदरता लोगों को खूब आकर्षित कर रही है|

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में अनन्या पोज देती हुई नजर आ रही है, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,''किसी ने नहीं पूछा लेकिन यह मेरा नया पसंदीदा इमोजी है''| अभिनेत्री की कातिलाना खूबसूरती की हर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ जमकर तारीफ कर रहा है, उनके फैन्स भी कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये तस्वीर -



अनन्या आखिरी बार बड़े पर्दे पर पुनीत मल्होत्रा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थी जो की बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही थी| आने वाले समय में वह मकबूल खान निर्देशित फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर के साथ दर्शकों को अपनी अदाओं का दीवाना बनाती नजर आने वाली हैं, उनके फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load