Bollywood News


आलिया भट्ट की इस क्यूट सी तस्वीर का हर कोई हो रहा दीवाना

आलिया भट्ट की इस क्यूट सी तस्वीर का हर कोई हो रहा दीवाना
आलिया भट्ट इस समय अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ घर में लॉकडाउन के समय का आनंद ले रही हैं। वह कई गतिविधियों में खुद को शामिल करके अपने खली समय का उपयोग अच्छे से कर रही हैं| वर्तमान समय में अभिनेत्री गिटार बजाना, कविताएँ लिखना और अपनी बहन के साथ खाना बनाना सीख रही हैं| हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चपन की एक प्यारी सी तस्वीर लोगों के साथ साझा की है, उनकी इस तस्वीर की बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ काफी तारीफ कर रहे हैं|

आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिये फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और उनका मनोरंजन करती नज़र आती हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में अभिनेत्री के बचपन वाली स्माइल लोगों को खूब दीवाना बना रही है, ऋतिक से लेकर रणवीर सिंह तक हर कोई उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहा है| देखिये -

View this post on Instagram

spread some love 🤍

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on



बड़े पर्दे की बात करें तो आलिया, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आने वाली हैं, इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी। इस फिल्म को 4 दिसंबर 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी की वजह से सब कुछ बंद होने के कारण इसको अनिश्चित काल के लिए टालकर दिया गया है, उनके फैन्स फ़िल्म के जल्दी रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load