Bollywood News


आदित्य रॉय कपूर को नहीं पसंद है ये चीज़, कहा 'चल बे!'

आदित्य रॉय कपूर को नहीं पसंद है ये चीज़, कहा 'चल बे!'
फिल्म "आशिकी 2" से प्रसिद्धि प्राप्त कर बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली| उन्हें उनके अभिनय के लिए जितना प्यार मिलता है उतना ही फैन्स उनके गुड लुक्स के दीवाने हैं, आदित्य की एक झलक को आतुर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर भी प्यार जताते रहते हैं|

आदित्य ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमे उनके किलर लुक को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं| इस तस्वीर के कैप्शन में आदित्य लिखतें हैं, "चल बे" जिससे साफ़ पता चल रहा है उन्हें नेगेटिविटी बिलकुल पसंद नहीं है और वह उससे दूर रहना चाहते हैं| देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Chal bae

A post shared by @ adityaroykapur on



अब आदित्य रॉय कपूर को अनुराग बासु द्वारा निर्देशित एक डार्क-कॉमेडी फिल्म "लूडो" में देखा जाएगा| फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख़, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश, पर्ल मानी, और आशा नेगी नज़र आने वाले हैं| फ़िलहाल फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसे जल्द ही डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load