Bollywood News


वरुण धवन की मॉर्निंग सेल्फी हो रही है वायरल

वरुण धवन की मॉर्निंग सेल्फी हो रही है वायरल
सोने से लेकर खाने की आदतों तक कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण हुए लॉकडाउन ने लोगों की दिनचर्या को बदल दिया है और यदि आप भी इस चीज़ को महसूस कर सकते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन को भी इन दिनों स्नूज़ बटन दबाए बिना बिस्तर छोड़ना मुश्किल लगता है। हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी मॉर्निंग सेल्फी के द्वारा इस बात की जानकारी लोगों के साथ साझा की है|

वरुण ने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "चल उठ"| अभिनेता की इस मज़ेदार पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और वह कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

चल उठ☀️ #getupboy

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on



बड़े पर्दे की बात करें तो वरुण आने वाले समय में, उनके पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर1' में सारा अली खान के साथ मुख्य भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोनोवायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते अब इसकी रिलीज डेट को अनिश्चित काल तक रोक दिया गया है| अभिनेता के फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load