Bollywood News


सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया देश के जवानों का इस तरह किया अभिवंदन

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया देश के जवानों का इस तरह किया अभिवंदन
कारगिल का युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच सन 1999 के मई से जुलाई के में हुआ था| 60 दिनों से ज़्यादा चले इस युद्ध में कई सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे, आज 21 साल बाद भी हम उनके बलिदान को भूला नहीं सकते|

कारगिल वॉर में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को याद कर उन्हें नमन करते हुए बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है, जिसके कैप्शन में वह लिखतें हैं, "आज कारगिल विजय दिवस पर मै उन सभी बहादुर सिपाहियों के स्वार्थरहित क़ुरबानी को सलाम करता हूँ| जय हिन्द!" देखिये सिद्धार्थ के पोस्ट को -



अगर सिद्धार्थ के फ़िल्मी सफ़र की बात हो तो वह अबकी बार निर्देशक विष्णुवर्धन की आगामी फिल्म "शेरशाह" में नज़र आने वाले हैं, यह फिल्म परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कप्तान विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित एक वॉर-एक्शन फिल्म है| बताते चलें कि इस फिल्म को 3 जुलाई 2020 को रिलीज़ करना तय हुआ था पर कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया था| सिनेमाघर खुलने के बाद ही अब इस फिल्म की नई रिलीज़ डेट जारी की जाएगी|

End of content

No more pages to load