Bollywood News


लंदन में सेल्फ-क्वारनटीन रहने के बाद ये काम करती दिखी सोनम कपूर

लंदन में सेल्फ-क्वारनटीन रहने के बाद ये काम करती दिखी सोनम कपूर
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ वापस लंदन जा चुकी हैं, वहां पहुंचकर वे कुछ दिन होम-क्वारनटीन में रहीं थी| हाल ही में अभिनेत्री अपने घर में लम्बे समय तक क्वारनटीन रहने के बाद वर्कआउट करती नज़र आई हैं| अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए वर्कआउट का एक्सपीरियंस लोगों के साथ साझा किया है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सोनम मास्क लगे हुए नजर आ रही हैं, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "पहले दिन क्वारनटीन से बाहर और सीधे जिम में .. सीरियस तौर पर कहूँ तो मुझे नहीं लगता कि मैं वापस इस जगह आकर बहुत खुश हूं"। इस तस्वीर में अभिनेत्री के साथ उनके जिम ट्रेनर को भी देखा जा सकता है, सोनम को वापस जिम में देख उनके पापा अनिल कपूर भी खुश हैं और उन्होंने भी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दी है| देखिये पोस्ट -



सोनम आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नज़र आई थी, इसमें उनके किरदार की दर्शकों ने खूब सराहना की थी| अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं और अपनी पोस्ट के जरिये फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं|

End of content

No more pages to load