Bollywood News


सान्या मल्होत्रा ने 'शकुंतला देवी' के सेट से साझा की ऐसी तस्वीर, फैन्स हो रहे दीवाने

सान्या मल्होत्रा ने 'शकुंतला देवी' के सेट से साझा की ऐसी तस्वीर, फैन्स हो रहे दीवाने
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म "दंगल" से ही अपनी एक अलग पहचान बना ली थी, जिसके बाद एक-एक करके उनकी झोली में कई फिल्में आने लगीं| लोग उन्हें केवल उनके अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि उनकी सादगी भरे अंदाज़ के लिए भी पसंद करते हैं|

हाल ही में सान्या ने इन्स्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म "शकुंतला देवी" के पहले दिन की शूटिंग की तस्वीर साझा की है| इस तस्वीर में सान्या एक गुलाबी टॉप में बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं, और उनके फैन्स उनकी इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं जो की आपको पोस्ट के कमेंट सेक्शन से साफ़ पता चल जाएगा| डालिए नज़र पोस्ट पर -



सान्या मल्होत्रा, अनु मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शकुंतला देवी' में नज़र आएंगी जिसमे उनके साथ विद्या बालन, अमित साध और जीशू सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखेंगेगे| इस फिल्म को अमेज़न प्राइम पर 31 जुलाई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load