Bollywood News


प्रकृति संरक्षण दिवस पर भूमि ने बताई कुछ अहम बातें, कहा 'बदलनी होंगी आदतें'

प्रकृति संरक्षण दिवस पर भूमि ने बताई कुछ अहम बातें, कहा 'बदलनी होंगी आदतें'
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेड्नेकर जितना अपनी फ़िल्मी जीवन के लिए गंभीर हैं, उतना ही महत्व वह प्रकृति संरक्षण को देतीं हैं| अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी सामाजिक मुद्दे पर बात करती नज़र आतीं हैं|

आज एक बार फिर, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भूमि अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किये एक वीडियो के ज़रिये लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश कर रहीं हैं| इस पोस्ट के साथ वह लिखतीं हैं, "इसे बढ़ने दो, इसे साँस लेने दो! कल्पना कीजिये कि ये दुनिया हरी-भरी है और हम सब यहाँ एक परिवार जैसे रहते हैं, जो प्रकृति हमे देती है उसे बचा के रखना बहुत ज़रूरी है| यही सही समय है कि हुम अपने कुदरत के प्रति और जागरूक हो जाएँ|" देखिये पोस्ट -



अब बात करते हैं भूमि के फ़िल्मी सफ़र की, उन्की अगली फिल्म "दुर्गावती" है जो की एक तेलुगु थ्रिलर-ड्रामा फिल्म "भागमती" का रीमेक है| इस फिल्म का निर्देशन अशोक जी ने किया है और अगर हालात तब तक सामान्य हुए तो इसे 4 सितंबर 2020 को बड़े परदे पर देखा जाएगा|

End of content

No more pages to load