Bollywood News


इस तस्वीर में कैटरीना कैफ की मुस्कान जीत रही है फैन्स का दिल

इस तस्वीर में कैटरीना कैफ की मुस्कान जीत रही है फैन्स का दिल
कैटरीना कैफ कोरोना महामारी के समय में सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अपने फैन्स के साथ जुडी रहती हैं| हाल ही में बॉलीवुड की बार्बी गर्ल ने खुद की एक शानदार मोनोक्रोम तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में अभिनेत्री की स्वीट सी स्माइल लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है, सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री के इस नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

कैटरीना इस समय बहन इसाबेल के साथ घर पर सेल्फ-क्वारनटीन हैं और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। अभिनेत्री ने अपनी स्माइली तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मेरे आसपास की सभी महिलाओं की प्रेरणा और समर्थन के लिए आभारी हूं''| उनकी इस तस्वीर को देखकर फैन्स अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में भेज रहे हैं"| देखिये पोस्ट -



कैटरीना आखिरी बार बड़े पर्दे पर अली अब्बास जफ़र निर्देशित फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नज़र आई थी| आने वाले समय में वह रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के के साथ नज़र आने वाली हैं| पहले ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी केमियो रोल में लोगों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं। अभिनेत्री के फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load