Bollywood News


फिल्म 'ओमकारा' को पूरे हुए 14 साल, अजय देवगन ने किया ये पोस्ट

साल 2006 में रिलीज़ हुई फिल्म "ओमकारा" एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जो कि महान लेखक शेक्सपियर की किताब 'ऑथेलो' पर आधारित है| इस फिल्म की शूटिंग मेरठ में हुई थी और फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| इस फिल्म को जनता का खूब प्यार मिला और आज इसके रिलीज़ को 14 साल पूरे हो चुके हैं|

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म के 14 साल पूरा होने पर, पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए अपने इन्स्टाग्राम पर इस फिल्म के हर किरदार की तस्वीर के साथ उसके एक डायलॉग को शेयर किया है| देखिये पोस्ट को -



अभिनेता अजय देवगन अब हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म "छलांग" में राजकुमार राव और नुश्रत भरुचा के साथ नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म को पहले 31 जनवरी 2020 को रिलीज़ किया जाना था पर कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है| अब इसे हालात सामान्य होते ही बड़े परदे पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load