Bollywood News


संजय दत्त के जन्मदिन पर 'केजीएफ 2' से उनका दमदार लुक हुआ जारी

संजय दत्त के जन्मदिन पर 'केजीएफ 2' से उनका दमदार लुक हुआ जारी
सभी ने देखा कि साउथ के सुपरस्टार यश अभिनीत फिल्म 'केजीएफ' ने किस तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और यह फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के पहले पार्ट को देखने के बाद से ही फैंस दूसरे पार्ट का इंतजार करने लगे थे। फिल्म के फर्स्ट पार्ट के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गयी थी। संजय दत्त ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर 'केजीएफ 2' से अधीरा के किरदार का लुक फैन्स के साथ साझा किया जिसे देखकर दर्शकों की फिल्म के प्रति जिज्ञासा और ज्यादा बढ़ गई है|

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट सहित निर्माताओं ने पहले घोषणा की थी कि वे 29 जुलाई, 2020 को फिल्म 'केजीएफ 2' में अधीरा के फर्स्ट लुक को लोगों के सामने प्रदर्शित करेगें| संजय दत्त ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "इस फिल्म में काम करना खुशी की बात है और मैं इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहीं मांग सकता था। धन्यवाद"| अभिनेता के चाहने वाले कमेंट बॉक्स में उनको जन्मदिन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं और इस खास मौके पर इतना बड़ा सरप्राइज़ देने के लिए उनको धन्यवाद कह रहे हैं| देखिये पोस्ट -



'केजीएफ 2' के दूसरे भाग में, हम अधीरा और रॉकी को सोने की खानों पर एक शक्ति संघर्ष में उलझाते हुए देखेंगे| इसका लेखन और निर्देशन कार्य प्रशांत नील ने सम्भाला है| इसमें संजय दत्त के अलावा, यश, श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग और रवीना टंडन जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं|

लोगों में इस फिल्म को देखने की जिज्ञासा पहले पार्ट को देखने के बाद ही बढ़ गई थी, और वह उसी समय से दूसरे पार्ट के आने का इंतज़ार करने लगे थे, संजय के फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load