Bollywood News


'डिशूम' के 4 साल पूरे वरुण धवन ने दर्शकों को दिलाई इस सीन की याद

'डिशूम' के 4 साल पूरे वरुण धवन ने दर्शकों को दिलाई इस सीन की याद
वरुण धवन, जॉन अब्राहम, अक्षय खन्ना और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर फिल्म 'डिशूम' 2016 में सबसे ज्यादा पसंद की गई और बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। रोहित धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आज इसकी रिलीज़ के 4 साल पूरे होने पर अभिनेता वरुण ने इंस्टाग्राम पर इसका एक सीन लोगों के साथ साझा किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा कि, "यह मेरे साथ काम करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक थी। मेरे 2 बड़े भाई हमेशा मेरे साथ खड़े थे। शायद ये समय वापस लौटकर आ जाए। इसके अलावा जॉन ने रेगिस्तान में शूटिंग करने के लिए एक दिन में 21 तरबूज खाए थे। शेयर की गई तस्वीर में दोनों अभिनेता अपनी जबरदस्त बॉडी का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं| देखिये -



सिल्वर स्क्रीन की बात करें तो वरुण आने वाले समय में, उनके पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर1' में सारा अली खान के साथ मुख्य भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, परन्तु कोरोनोवायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते अब इसकी रिलीज डेट को अनिश्चित काल तक रोक दिया गया है| अभिनेता के फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load