Bollywood News


विवेक ओबेरॉय की इस फिल्म से अपना डेब्यू करेगीं पलक तिवारी

विवेक ओबेरॉय की इस फिल्म से अपना डेब्यू करेगीं पलक तिवारी
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं| इस बात की जानकारी विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर दी है, उन्होंने कहा `कि ये है हमारी मिस्ट्री गर्ल, हमें पलक को 'रोज़ी' के रोल में लॉन्च करते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है|` यह हॉरर थ्रिलर फिल्म गुरुग्राम की सच्ची कहानियों पर आधारित है, इसका निर्देशन विशाल मिश्रा ने किया है| अभिनेता के द्वारा शेयर किए गए पलक के फर्स्ट लुक को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

विवेक ने फिल्म के दो पोस्टर सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा किए हैं, इनमें पलक का कातिलाना अंदाज लोगों को खूब ध्यान खींच रहा है| शेयर किए गए पोस्टर को देखकर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि पलक किसी कॉल सेंटर में काम करती हैं, सोशल मीडिया यूजर्स पलक को उनके लॉन्च के लिए कमेंट बॉक्स में बधाई दे रहे हैं| देखिये पोस्ट -



अगर विवेक ओबेरॉय की बात करें तो वह आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर ओमंग कुमार के निर्देशन में तैयार फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में नज़र आए थे| इस समय अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'इति' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं, उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load