Bollywood News


ऐली अवराम ने अपने जन्मदिन पर शेयर की यादगार विडियो

ऐली अवराम ने अपने जन्मदिन पर शेयर की यादगार विडियो
आज बॉलीवुड अभिनेत्री ऐली अवराम अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं वह उम्र बढने के साथ-साथ पहले से ज़्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं। एली के फैन्स और दोस्तों ने उनके विशेष दिन पर सोशल मीडिया के ज़रिये अभिनेत्री को शुभकामनाएँ दी हैं। हाल ही में ऐली ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है| वर्तमान में अभिनेत्री अपने बेली डांस के लिए मशहूर हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस की वीडियों लोगों के साथ साझा करती नज़र आती हैं|

ऐली अवराम द्वारा शेयर की गई वीडियो में वह स्वीडन के अपने घर में परिवार वालों के साथ अपने बर्थडे केक की मोमबत्तियां बुझाती नज़र आ रही हैं। इसमें उनको काफी मस्ती के मुड़ में देखा जा सकता है, अभिनेत्री के फैन्स उनको कमेंट बॉक्स में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं| देखिये -



एली अवराम बॉलीवुड अभिनेत्री बनने के लिए, स्वीडन में अपना घर छोड़कर साल 2012 में भारत रहने लग गई थी। एली अवराम ने कलर्स के मशहूर टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन 7 में काफी सुर्खियां हांसिल की थी। एली को आखिरी बार बड़े पर्दे पर मोहित सूरी के निर्देशन में तैयार फिल्म 'मलंग' में लोगों को एंटरटेन करते देखा गया था। इस फिल्म में वो अपने हॉट और ग्लैमरस किरदार से लोगों को दीवाना बनाती नज़र आई थी।

End of content

No more pages to load