Bollywood News


आनन्या पांडे के 'रेड चिली अवतार' ने जीता फैन्स का दिल

आनन्या पांडे के 'रेड चिली अवतार' ने जीता फैन्स का दिल
बॉलीवुड की युवा अदाकारा अनन्या पांडे लॉकडाउन के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आई हैं। वह अपने फोटोशूट, सेल्फी और निजी जिंदगी की हर जानकारी हमेशा अपने फैन्स के साथ शेयर करती नज़र आई हैं| हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है, जिसको सोशल मीडिया पर यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं| इस तस्वीर में अभिनेत्री की रेड पोशाक लोगों के दिलों की धडकन को बढ़ाने का काम कर रही है|

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में अनन्या लाल ड्रेस पहने और लाल लिपस्टिक लगाए काफी आकर्षक लग रही हैं| उनका यह रेड चिली अवतार सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है| अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " रेड एंड रेडी अगेन"| देखिये तस्वीर -



आनन्या को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर पुनीत मल्होत्रा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ़ दी ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आई थी, यह फिल्म लोगों को कुछ खास रास ही आई थी| वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह मकबूल खान निर्देशित फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर के साथ नज़र आने वाली हैं, उनके फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load