Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने इन कोरोना वॉरियर्स को बताया भगवान का दूत

अमिताभ बच्चन ने इन कोरोना वॉरियर्स को बताया भगवान का दूत
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इस समय मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं| इस बीच अभिनेता कोविड-19 वार्ड में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आते हैं, अमिताभ अपने फैंस से मन का हाल शेयर करते रहते हैं| हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपनी पोस्ट के द्वारा हेल्थकेयर वर्कर्स की जमकर तारीफ की है, बिग बी ने उन्हें पीपीई किट पहनने भगवान का दूत बताया है|

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "वे मुश्किल से मुश्किल हालातों में काम करते हैं, ताकि हम सुरक्षित रह सकें. सफेद पीपीई किट पहने डॉक्टर, नर्स, सपोर्ट स्टाफ सब भगवान के दूत हैं| व्यस्त रहते हुए भी वे अपने मरीज के लिए दुआ मांगने का समय निकालते हैं| उन्होंने पोस्ट के जरिये वर्कर्स द्वारा रोजाना की अपनी प्रार्थना को लोगों के साथ साझा किया है|" देखिये -



अमिताभ बच्चन आखिरी बार स्क्रीन पर फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आए थे| यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेज़न प्राइम पर रिलीज की गई थी, इसमें उनके किरदार मिर्ज़ा को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नज़र आने वाले हैं। बिग बी के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज होने का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load