Bollywood News


क्या स्कूल में भी इतनी ही शैतान थीं सान्या मल्होत्रा? जानिए यहाँ

क्या स्कूल में भी इतनी ही शैतान थीं सान्या मल्होत्रा? जानिए यहाँ
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को कौन नहीं जनता, फैन्स में उनके अभिनय के साथ-साथ फिल्मों में उनके एक नए अवतार को देखने की उत्सुकता हमेशा बरक़रार रहती है| कुछ समय से सान्या अपनी आने वाली फिल्म "शकुंतला देवी" के सेट पर बिताए कुछ बेहतरीन लम्हों को अपने फैन्स के साथ शेयर किये जा रहीं हैं, जिन्हें देख कर ये तो साफ़ हो रहा है की उन्होंने इस फिल्म में बड़े शिद्दत से काम किया है|

बता दें कि यह फिल्म भारत की प्रसिद्ध गणितज्ञ स्वर्गीय शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है जिसमें सान्या मल्होत्रा, शकुंतला देवी की बेटी का किरदार निभाते नज़र आने वाली हैं| अभिनेत्री ने अपने इस भूमिका की एक झलक को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमे वह स्कूल ड्रेस पहने आईने के सामने नाच रही हैं और इसके साथ वह कैप्शन में लिखतीं हैं, "थ्रोबैक...थ्रोबैक...थ्रोबैक|" देखिये इन्स्टा पोस्ट को -



अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को अब जल्दी ही अनु मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म "शकुंतला देवी" में देखा जाएगा| फिल्म में विद्या बालन मुख्य अभिनय करती दिखेंगी और सान्या उनकी बेटी का किरदार निभाते नज़र आयेंगी| फिल्म को देखने का इंतज़ार अब ख़तम होने वाला है क्योंकि आप इस फिल्म को 31 जुलाई 2020 के दिन अमेज़न प्राइम पर अपने परिवार के साथ घर बैठे देख सकेंगे|

End of content

No more pages to load