Bollywood News


23 साल पहले ऐसे दिखते थे सोनू सूद, तस्वीर देख चौंक जाएंगे

23 साल पहले ऐसे दिखते थे सोनू सूद, तस्वीर देख चौंक जाएंगे
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को दुनियाभर से लोगों का प्यार मिलता है, मिलेगा भी क्यों नहीं! वे लॉकडाउन में ना जाने कितने लोगों को उनके अपने घर पहुंचा कर सबके देवता जो बन गए हैं। अब अभिनेता को लोग उनकी कला से ज़्यादा उनकी महानता के लिए मानते हैं।

हाल ही में सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर अपनी 23 साल पहले ली हुई एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह काफी मासूम दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देख हैरानी भी हो रही है क्योंकि इतने कम उम्र में सोनू ने कमाल की बॉडी बना रखी है। इस पोस्ट के साथ अपनी ही तस्वीर का मज़ाक उड़ाते हुए वह कैप्शन में लिखते हैं, "and I dared to become an actor...#1997". पोस्ट देखिए -

View this post on Instagram

...and I dared to become an actor. #1997

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on



अब अगर सोनू के फ़िल्मी सफ़र की बात करें तो वह चन्द्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म "पृथ्वी" में नज़र आने वाले हैं| सूत्रों की माने तो इस फिल्म को इस साल दिवाली तक रिलीज़ किया जाएगा पर अभी तक फिल्म के मेकर्स ने इस बात पर कोई जानकारी नहीं दी है|

End of content

No more pages to load