Bollywood News


अस्पताल से बिग बी ने देशवासियों को दी ईद पर बधाई

अस्पताल से बिग बी ने देशवासियों को दी ईद पर बधाई
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इस समय नानावटी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। जहां उनके फैन्स में उनकी तबियत को लेकर चिंता बनी हुई है, वहीं फैन्स को इस तरह परेशान होता देख अमिताभ अस्पताल में रहते हुए भी सोशल मिडिया पर एक्टिव रह कर अपने फैन्स को लगातार अपने स्वास्थ्य की जानकारी दे रहे हैं।

हाल ही में बच्चन जी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए सभी देशवासियों को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस पोस्ट को देखकर फैन्स में एक खुशी की लहर दौड़ गई है, और सभी फैन्स बस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। देखिए पोस्ट -

View this post on Instagram

Eid al Adha mubarak

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



बता दें कि कुछ दिन पहले बच्चन जी की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन व पोती आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है| पर अमिताब बच्चन और अभिषेक बच्चन अभी भी नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।

End of content

No more pages to load