फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से जब से एयरफ़ोर्स पायलट के रूप में जान्हवी कपूर का फर्स्ट लुक जारी हुआ है तभी से उनके फैन्स बड़ी उत्सुकता से फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं| जैसे - जैसे फिल्म के नए पोस्टर रिलीज़ हो रहे थे वैसे - वैसे फैन्स की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही थी और पोस्टर्स के बाद इंतज़ार था तो ट्रेलर का जो की अब ख़त्म हो गया है क्यूंकि फिल्म का ट्रेलर आखिर जारी हो गया है|
गुंजन सक्सेना कहानी है एक ऐसी लड़की की जो की बड़ी होकर अपने पिता और भाई की तरह ही भारतीय सेना में शामिल हो कर देश की सेवा करना चाहती है| उसका सपना है की वो एक दिन एयरफ़ोर्स पायलट बने और वह जी तोड़ मेहनत करके अपना सपना पूरा भी कर लेती है| लेकिन किस्मत उसके रास्ते में कई रोड़े फेंकती है और उसकी आगे की राह बेहद मुश्किल हो जाती है| मगर हर मुश्किल से टकराते हुए गुंजन आगे बढती है और मुसीबत के समय कारगिल युद्ध में अपने देश के काम आ कर ये साबित करती है की लडकियां कमज़ोर नहीं होती हैं| देखिये ट्रेलर -
शरण शर्मा के निर्देशन में बनी गुंजन सक्सेना में जान्हवी कपूर के साथ, पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, मानव विज और सिनीत कुमार सिंह भी अहम किरदारों में दिखेंगे| फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर, ज़ी स्टूडियोज़ व अपूर्वा मेहता और ये हमें 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी|
गुंजन सक्सैना ट्रेलर: हर मुश्किल से टकराते हुए आगे बढती है और जीतती है गुंजन
Saturday, August 01, 2020 10:31 IST



