Bollywood News


कॉलेज के दिनों में भी काफी स्मार्ट थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखिए तस्वीर

कॉलेज के दिनों में भी काफी स्मार्ट थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखिए तस्वीर
बॉलीवुड का "कुल मुंडा", अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी एक्टिंग के हुनर का दीवाना बना दिया था। फैन्स को उनके अभिनय के साथ उनकी फिट बॉडी खूब भाती है, शायद इसीलिए लोग उन्हें अक्सर इंटरनेट पर ढूंढ कर उनके बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं। पर हमारे सिद्धार्थ जी को सोशल मीडिया पर ज़्यादा एक्टिव रहना पसंद नहीं आता, लेकिन वह जब भी कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो वो पोस्ट वाइरल हो जाता है।

सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने कॉलेज के दिनों की यादों को समेटे एक तस्वीर साझा की, इस फोटो में वह बेहद स्मार्ट और फिट दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा: "throwing it back to the good old college days...balancing lectures, rugby practice and gym training". देखिए पोस्ट -



बताते चलें कि अब सिद्धार्थ विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित फिल्म "शेरशाह" में कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। यह एक वॉर एक्शन फिल्म है जो कि परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कप्तान विक्रम बत्रा की जीवन पर आधारित फिल्म है। हालांकि फिल्म को 3 जुलाई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था पर कोंरोनाकाल के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

End of content

No more pages to load