Bollywood News


नीले आसमान के नीचे पोज़ देती नज़र आई सारा अली खान

नीले आसमान के नीचे पोज़ देती नज़र आई सारा अली खान
सारा अली खान लॉकडाउन के कारण माँ अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ घर पर ही समय बिता रही हैं। अभिनेत्री अपने जीवन के बारे में फैन्स को अपडेट रखने के लिए कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनको नीले आसमान के नीचे पोज देते हुए देखा जा सकता है| सारा की इस आकर्षक तस्वर को सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सारा रात के अंधेरे में खुले आसमान के नीचे एक सड़क पर खूबसूरत पोज़ देती हुई रोमांटिक मौसम का मज़ा लेती नज़र आ रही हैं| इस तस्वीर में अभिनेत्री जैकेट और स्पोर्ट शूज़ डाले लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "Sapphire Skies 🦋 Time Flies🪁🧿"| सारा के इस आकर्षक लुक को देखकर यूज़र्स अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये -

View this post on Instagram

Sapphire Skies 🦋 Time Flies🪁🧿

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सारा अली खान जल्द  डेविड धवन निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर 1' में वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| हालांकि, लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज़ डेट को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है| इसके अलावा वह, आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'अतरंगी रे' में पहली बार अक्षय कुमार और धनुष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नज़र आएंगी। सारा के फैन्स सभी फ़िल्मी के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load