Bollywood News


रणवीर सिंह के इस रेड चिली लुक ने खूब खींचा लोगों का ध्यान

रणवीर सिंह के इस रेड चिली लुक ने खूब खींचा लोगों का ध्यान
रणवीर सिंह फिलहाल अपने घर पर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अच्छा लॉकडाउन समय बिता रहे हैं। अभिनेता इस दौरान जो कुछ भी करते हैं, उसकी तस्वीरें और वीडियो अपने फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है जिसमें उनका रेड चिली लुक लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक सेल्फी लोगों के साथ शेयर की है, जिसमें वह लाल सेंडो पहने लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। तस्वीर को क्लिक करते समय भी अभिनेता मस्ती के मुड में लग रहे हैं| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मैं इसे दूसरी तरफ ले जाऊंगा, आपका पसंदीदा @chilipeppers ट्रैक क्या है"? उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं| देखिये -



रणवीर सिंह आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट के साथ नज़र आए थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नज़र आने वाले हैं, यह फिल्म 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऊपर आधारित है। इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं। इसकी नयी रिलीज़ डेट सिनेमाघर खुलने के बाद फिर से जारी की जाएगी|

End of content

No more pages to load