Bollywood News


अर्जुन कपूर ने अपने इस बिना मेकअप लुक से जीता फैन्स का दिल 

अर्जुन कपूर ने अपने इस बिना मेकअप लुक से जीता फैन्स का दिल 
पूरी दुनिया में चल रही कोरोना महामारी के कारण लोगों अपने घरों में समय बिताने के लिए मजबूर हो गए हैं। कई बोरिंग दिनों में बी-टाउनर्स सेलेब्रिटीज़ अपनी पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और अपने बेहतरीन दिनों को याद करते नज़र आते हैं| हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर को साझा किया है, जिसमें उनका बिना मेकअप लुक लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में अर्जुन का हैंडसम लुक सोशल मीडिया यूजर्स का काफी ध्यान खींच रहा है। उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "वो दिन थे जब हम आज़ाद घूमते थे ..."। अभिनेता की तस्वीर को देखकर उनके फैन्स भी अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज रहे हैं| देखिये -



अर्जुन कपूर को आखिरी बार सिनेमाघरों में आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म 'पानीपत' में नज़र आए थे|  यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, परन्तु उनके किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में वह दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परणिति चोपड़ा के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load