स्वर्गीय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गाज गिरती नज़र आ रही है| खबरों के मुताबिक बिहार पुलिस बहुत जल्द रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कुछ ठोस सबूत हाथ लगे हैं| खबरों की माने तो पुलिस रिया चक्रवर्ती से संपर्क नहीं कर पा रही है, जिससे उनको लग रहा है कि रिया फरार हो गई हैं|
बिहार पुलिस ने सुशांत मामले की जाँच में पहले से काफी तेज़ी कर दी है, कई लोगों के बयान दर्ज कर केस को अंजाम तक पहुंचाने पर काम किया जा रहा है| हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी और पुलिस को बताया गया था कि रिया बहुत पहले से सुशांत को मानसिक रूप से तंग कर रही थी| बिहार पुलिस को अहम मुद्दों पर जाँच करते हुए कुछ सबूत जरूरी साबित हाथ लगे हैं जिससे कयास लगे जा रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हो सकता है लुकआउट नोटिस जारी किया जा सकता है|
इस मामले में ED ने भी बारीकी से जाँच करनी शुरू कर दी है| उन्होंने रिया और उनके परिवार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है, खबरों के अनुसार इंडिया टुडे ने भी सुशांत के बैंक अकाउंट्स की डिटेल पुलिस दे दी हैं जिनसे पता चल रहा हैं कि रिया और उसके परिवार ने इन दिनों में काफी पैसे खर्च किए हैं|
सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हो सकता है लुकआउट नोटिस जारी
Saturday, August 01, 2020 17:58 IST


