Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने अमर सिंह की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

अमिताभ बच्चन ने अमर सिंह की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने दोस्त व राजनेता अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है जिसमें उनको सिर झुकाए हुए देखा जा सकता है। अगर बात करें अमर सिंह की तो उनके साथ अमित जी के पारिवारिक संबंध रहे है।

बता दें कि अमर सिंह जी का सिंगापुर में निधन हो गया है, यहाँ उनका किडनी से जुड़ी बीमारियों का इलाज चल रहा था। दु: ख के साथ सिर झुकाए अमिताभ बच्चन के पास इस समय केवल प्रार्थनाएँ शेष हैं। अमर जी के साथ करीबी रिश्ता होने के कारण बिग बी इतने मायूस नज़र आए, इस मुश्किल घड़ी में हर कोई उनके साथ खड़ा है| इस समय अभिताभ और अभिषेक कोरोना से संक्रमित होने के कारण मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। इन दोनों के फैंस भगवान से दुआएं और प्रार्थनाएं कर रहे हैं ताकि यह जल्दी से स्वस्थ हो सकें और एक बार फिर से उनको एंटरटेन कर सके। देखिये बिग बी की भावुक तस्वीर -



अमिताभ बच्चन आखिरी बार स्क्रीन पर फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आए थे| यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेज़न प्राइम पर रिलीज की गई थी, इसमें उनके किरदार मिर्ज़ा को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load