Bollywood News


मिर्ज़ा ग़ालिब को पसंद करते हैं राजकुमार राव, फैन्स के नाम लिखी एक शायरी

मिर्ज़ा ग़ालिब को पसंद करते हैं राजकुमार राव, फैन्स के नाम लिखी एक शायरी
फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के अभिनय को हर कोई सराहता है। वैसे तो उन्हे अपने फैन्स से रूबरू होने का ज़्यादा मौका नहीं मिलता पर लॉकडाउन के समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव रह कर वह अपने फैन्स के इस शिकायत को दूर करने में लगे हैं| वह अपने हालिया इंस्टाग्राम के पोस्ट द्वारा अपने फैन्स को ज़िन्दगी में आगे बढ़ने की सलाह देते नज़र आ रहे हैं, जिसे फैन्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

राजकुमार राव ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसे देख हम सब समझ सकते हैं के वे अब अपनी ज़िन्दगी में काफ़ी तरक्की कर चुके हैं। इस तस्वीर में वह एक जैकेट और चश्मा पहन कर बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मिर्ज़ा ग़ालिब की एक मोटिवेशनल शायरी लिखी है, "हाथों की लकीरों पर मत जा ग़ालिब...नसीब उनके भी होते हैं जिनके हाथ नहीं होते।" देखिए पोस्ट -



बताते चलें कि अभिनेता राजकुमार राव अब अनुराग बासु द्वारा निर्देशित एक डार्क-कॉमेडी फिल्म "लूडो" में नज़र आएंगे| फिल्म में उनका साथ देंगे अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख़, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश, पर्ल माणे, और आशा नेगी| फ़िलहाल फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसे जल्द ही डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load