Bollywood News


सोमवार की सुबह इस प्रकार मस्ती करते नज़र आए रणवीर सिंह

सोमवार की सुबह इस प्रकार मस्ती करते नज़र आए रणवीर सिंह
कोरोनोवायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण रणवीर सिंह इस समय अपने घर पर ही सेल्फ क्वरनटाइन समय का आनंद ले रहे हैं| इस बीच वह अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने और उनका मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते नज़र आते हैं| हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है जिसमें वह खूब मस्ती के मुड में नज़र आ रहे हैं, उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

सोमवार की सुबह रणवीर ने पोस्ट शेयर करते कैप्शन में लिखा कि, " सोमवार मुझे #mondaymood की तरह मिला''| उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर फैन्स अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| इसमें अभिनेता को चिल करते हुए एकदम मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है| देखिये -

View this post on Instagram

Monday got me like #mondaymood

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on



रणवीर सिंह आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट के साथ नज़र आए थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नज़र आने वाले हैं, यह फिल्म 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऊपर आधारित है। इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load